State
22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा

रायपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, पर्यटन,संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार इस तरह का फैसला ले चुकी है।
उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में निर्णय हुआ कि मोदी की गारंटी में रामलला के दर्शन करने अयोध्या ले जाया जाएगा। एक ट्रेन बुक करने के निर्देश दिया गया है। हर सप्ताह एक ट्रेन अयोध्या के लिए जाएगी, जिसमें 800 से 1000 यात्री होंगे।श्रद्धालुओं के भोजन से लेकर स्वास्थ्य और रहने के सभी व्यवस्थाएं शासन की ओर से होगी। छत्तीसगढ़ हर ब्लॉक में रघुराम के आगमन का उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में राम के भजन रामायण मंडलीय दिनभर करेंगे।



