'Omega Seki Mobility' ने इलेक्ट्रिक गाड़ी OSM Stream City पेश की, कीमत 1.85 लाख रुपये से शुरू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

‘Omega Seki Mobility’ ने इलेक्ट्रिक गाड़ी OSM Stream City पेश की, कीमत 1.85 लाख रुपये से शुरू

नई दिल्ली: ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने मंगलवार को अपनी नयी इलेक्ट्रिक गाड़ी ओएसएम स्ट्रीम सिटी पेश की। इसकी शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये से शुरू है।ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने एक बयान में कहा कि ओएसएम स्ट्रीम सिटी दो संस्करणों में आती है – स्ट्रीम सिटी एटीआर (शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये) और स्ट्रीम सिटी 8.5 (शोरूम कीमत 3.01 लाख रुपये)। ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) के संस्थापक और चेयरमैन उदय नारंग ने कहा कि कंपनी ने कार्गो वाहनों के साथ शुरुआत की थी, और इस पेशकश के साथ यात्री वाहन खंड में स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता को पांच गुना बढ़ाया है और 2023-24 में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन बेचने की योजना है।

 

 

Related Articles

Back to top button