New Delhi : राहुल प्रियंका ने राजीव गांधी को उनकी जयंती दी श्रद्धांजलि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

New Delhi : राहुल प्रियंका ने राजीव गांधी को उनकी जयंती दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज वीर भूमि जाकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।’’ उन्होंने ट्वीट  के साथ श्री राजीव गांधी के जीवन यात्रा से संबंधित एक वीडियों भी साझा किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को महाराष्ट्र के मुम्बई में हुआ था। वह भारत के सातवें प्रधानमंत्री थे। उनकी जयंती को 20 अगस्त को प्रत्येक वर्ष सछ्वावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button