national
NCP को शरद पवार का इस्तीफा मंजूर नहीं

नई दिल्ली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की समिति को शरद पवार का इस्तीफा मंजूर नहीं है. समिति के ज्यादातर सदस्य चाहते हैं कि पार्टी प्रमुख की हैसियत से शरद पवार ही पार्टी की बागडोर संभालें और सुप्रीम नेता बने रहें. शरद पवार के राजनीतिक उत्तराधिकारी पर होने वाला फैसला एक बार फिर टल गया है. अब सुप्रिया सुले और अजीत पवार, किसे पार्टी की कमान सौंपी जाएगी, इस पर फैसला शरद पवार ही कर सकते हैं.
एनसीपी की अहम बैठक में यह तय हुआ है कि पार्टी शरद पवार के नेतृत्व में ही अभी चलाई जाए. बीते मंगलवार को शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की थी. तब से ही एनसीपी कार्यकर्ता अपील कर रहे हैं कि शरद पवार अपना इस्तीफा वापस ले लें. वह अपने फैसले पर दोबारा विचार करने पर राजी हुए थे लेकिन अभी तक खुद कुछ भी नहीं कहा है.



