MS Dhoni बने Citroen के ब्रांड एंबेसडर,कंपनी को लेकर कही ये बात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

MS Dhoni बने Citroen के ब्रांड एंबेसडर,कंपनी को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली, वाहन बनाने वाली फ्रांस की सिट्रोएन ने भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देश में अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है.कंपनी ने एक बयान में कहा, धोनी जल्द एक अभियान के जरिए सिट्रोएन के साथ नजर आएंगे.

सिट्रोएन इंडिया ने क्या कहा ?

सिट्रोएन इंडिया के ब्रांड निदेशक शिशिर मिश्रा ने कहा,’हमारा मानना ​​है कि भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक धोनी का हमारे साथ जुड़ना भारतीय बाजार में हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगा.उनकी विनम्रता और उत्कृष्टता हमारे ब्रांड की विचारधारा से पूरी तरह से मेल खाती है.”

महेंद्र सिंह धोनी ने कंपनी के लिए क्या कहा ?

धोनी ने कहा,’ब्रांड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और टिकाऊ समाधानों को लेकर मेरी सोच के अनुरूप है,और मेरी ही तरह उस चीज पर ध्यान देता है जो वास्तव में मायने रखता है.’

Related Articles

Back to top button