Mini Mata : मिनी माता सम्मान के लिए प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक आमंत्रित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

Mini Mata : मिनी माता सम्मान के लिए प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

गरियाबंद, 21 सितम्बर। Mini Mata : राज्य शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) के लिए विभिन्न वर्गों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गये हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सम्मान महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इसके तहत किसी एक महिला अथवा संस्था को दो लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के तौर पर दिये जाने का प्रावधान है।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 79 में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त प्रविष्टियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button