Melinda French Gates ने भारत के कोविड प्रबंधन की सराहना की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Melinda French Gates ने भारत के कोविड प्रबंधन की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की‌ और भारत के कोविड प्रबंधन तथा टीकाकरण अभियान की सराहना की। सुश्री गेट्स ने भारत के सफल कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बधाई दी और महामारी के प्रबंधन में सरकार के व्यापक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हाल के कार्यक्रमों और नीतियों की कई पहलों की भी सराहना की, जिन्होंने विकास को बढ़ाने और महिलाओं और लड़कियों के लिए पहले से कहीं अधिक अवसर प्रदान किये हैं।

Related Articles

Back to top button