Maharashtra के मुख्यमंत्री शिंदे आज कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Maharashtra के मुख्यमंत्री शिंदे आज कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेपद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी मंगलवार को कर सकते हैं। शिंदेने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
उन्होंने सोमवार को नांदेड़ में पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होगा।

शिंदेके एक सहायक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर 'पीटीआई-भाषा को बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित राज भवन में पूर्वाह्न 11 बजे एक समारोह आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अगले चरण का मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा। शिंदेने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से सरकार बना ली थी।

सूत्रों ने बताया कि शिंदेपर बागी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देने का भारी जिम्मा होगा। शिंदेगुट से भारत गोगावले और शंभुराज देसाई के नाम मंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुगंतीवार, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाडे और अतुल सावे को मंत्री बनाया जा सकता है।वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने दावा किया कि शिदे ने उनके खेमे में आने वाले प्रत्येक विधायक को मंत्री पद देने का वादा किया था। उन्होंने कहा, ''अब शिदे अपना वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई है। मुख्यमंत्री को देरी की वजह बतानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button