LPG: कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में कटौती, अब इतने रुपये में मिलेगा सिलिंडर

LPG: जून महीने के पहले ही दिन, एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई है। तेल कंपनियों ने 1 जून को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कमी कर दी है। सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से जारी कीमत के अनुसार, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 83 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए अब आपको 1773 रुपये देने होंगे। पहले यह सिलेंडर 1856.50 रुपये में उपभोगकर्ता को मिल रहा था। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह अब भी पहले कीमत पर ही उपलब्ध होगा।
दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलिंडर की नई कीमत अब इस प्रकार होगी
पहले गैस सिलिंडर 1856.50 रुपये की दर पर मिलता था, लेकिन अब आपको 1773 रुपये देने होंगे। कोलकाता में पहले 19 किलो के सिलिंडर की दर 1960.50 रुपये थी, लेकिन अब आपको 1875.50 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह, मुंबई में पहले 1808.50 रुपये देने पड़ते थे, अब कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए आपको 1725 रुपये देने होंगे। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत पहले 2021.50 रुपये थी, लेकिन अब यह कीमत 1937 रुपये रहेगी।
घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
तेल कंपनियों ने इसके दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। पहले मार्च को, ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की थी।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई परिवर्तन नहीं
दिल्ली के राजधानी में, पेट्रोल की एक लीटर की कीमत 96.72 रुपये है, जबकि डीजल की एक लीटर की कीमत 89.62 रुपये है।



