LPG Blast: LPG सिलेंडर ब्लास्ट.. एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 घायल, अस्पताल में भर्ती.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

LPG Blast: LPG सिलेंडर ब्लास्ट.. एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 घायल, अस्पताल में भर्ती..








लखनऊ।  दो घरेलु गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट होने की वजह से 3 बच्चियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हैं। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामला बीती रात करीब 10.30 बजे का है।

रात करीब 10:30 बजे हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से 2 सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया, जिसमें कुल 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

इस ब्लास्ट में 50 साल के मुशीर, 45 साल की हुस्न बानो, 7 साल की रइया, 4 साल की उमा और 2 साल की हिना की मौत हुई है। वहीं 17 साल की ईशा, 21 साल की लकब, 34 साल के अजमद और 18 साल की अनम घायल है। स्थानीय पुलिस बल और 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

 






Related Articles

Back to top button