स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुईं उर्फी जावेद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुईं उर्फी जावेद

मुंबई । बोल्ड फैशनसेंस को लेकर एक अलग पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में उर्फी फेक अरेस्ट वीडियो विवाद को लेकर खूब चर्चा में आई थीं। वहीं, अब यह उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह दोनों हाथ जोड़ गुरुद्वारे के दर्शन कर रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने  कैप्शन में वाहेगुरू लिखा है। इन फोटो में हमेशा अतरंगे लुक में दिखने वाली उर्फी का संस्कारी और ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। पिंक सूट के साथ वह सिर पर दुपट्टा लिए भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं और यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अरे भईया ये क्या देख लिया है। दूसरे यूजर ने लिखा है- आप ऐसे कपड़े भी पहनती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये उर्फी जावेद ही हैं ना या कोई और।

Related Articles

Back to top button