business
Kia 4 जुलाई को करेगी नई सेल्टोस का अनावरण,सेगमेंट-अग्रणी फीचर्स से होगी सुसज्जित

नई दिल्ली: यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ इंडिया ने 4 जुलाई को नई सेल्टोस का अनावरण करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अपने नए अवतार में सेल्टोस एक नए डिजाइन और सेगमेंट के उन्नत सेगमेंट-अग्रणी फीचर्स से सुसज्जित होगी। नई सेल्टोस फिर इस सेगमेंट को एक नया रूप देने के लिए तैयार है। किआ नई सेल्टोस का टीजर जारी किया है।



