Kedarnath हेलीकॉप्टर हादसाः CM Yogi Adityanath ने लोगों की मौत पर किया शोक व्यक्त - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Kedarnath हेलीकॉप्टर हादसाः CM Yogi Adityanath ने लोगों की मौत पर किया शोक व्यक्त

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की हैं। केदारनाथ के गरूड़चट्टी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 6 श्रद्धालुओं और पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु हो गई।

आदित्यनाथ ने हादसे के बाद ट्वीट कर कहा है, ‘‘उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत अनेक तीर्थयात्रियों का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, यही प्रार्थना है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति ! स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना में मारे गए श्रद्धालु रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, उसी दौरान हेलीकॉप्टर में आग लग गई।

Related Articles

Back to top button