national
Kashmir-Encounter-Surrender : कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के हादीगाम इलाके में मंगलवार रात शुरू हुई थी। हालांकि, आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से कुछ संवेदनशील सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।



