Janmashtami: खट्टर ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Janmashtami: खट्टर ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खSर ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई औरशुभकामनाएं दी हैं। श्री खट्टर ने बुधवार को यहां जारी बधायी संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के जुड़ा यह पर्व आस्था, उल्लास और आपसी सछ्वाव का प्रतीक है। इस पर्व को मिल-जुल कर मनाना चाहिए। श्रीकृष्ण का चरित्र लौकिक और आध्यात्मिक शिक्षा देता है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध में स्वजनों को अपने सामने देखकर युद्ध से विमुख हुए अर्जुन को आत्मा की अमरता का संदेश दिया था।

यही पवित्र धार्मिक ग्रंथ 'श्रीमछ्वगवद्गीता बना जो आज भी समस्त मानवता के लिए प्रेरणा-स्रोत है। गीता में स्वयं भगवान ने कहा है कि 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन अर्थात व्यक्ति को मात्र कर्म करना चाहिए, फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं और दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं और सभी को एक सफल जीवन जीने के लिए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button