दुष्कर्म के आरोप में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

दुष्कर्म के आरोप में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गिरफ्तार





भानुपप्रतापुर। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन को कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि रुहाब मेमन को उपचुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया था। रुहाब मेमन भानुप्रतापपुर का ही रहने वाला है, जिसने एक छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को को दिए गए अपने बयान में बताया कि एनएसयूआई के रुहाब मेमन ने कॉलेज में एडमिशन दिलवाने में उसकी हेल्प की थी। इस दौरान रुहाब ने उसका मोबाइल नम्बर ले लिया था। गुरूवार की शाम रुहाब कांकेर पहुंचा और फोनकर घड़ी चौक में छात्रा को बुलाया। इसके बाद उसने पढ़ाई के विषय में चर्चा करने की बात कहते हुए उसे अपनी कार में बैठा लिया। आरोपी ने छात्रा को शहर से दूर सिंगारभाट के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी से अपनी जान बचाकर कोतवाली थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।

इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भानुप्रतापपुर में उपचुनाव हैं, ऐसे में कांग्रेस से जुड़ा संगठन होने के नाते कांग्रेस भी सकते में है। छात्रा के साथ रेप की इस घटना ने स्थानीय लोगों को आक्रोश में ला दिया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि कोतवाली थाने में सूचना मिली थी। पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जाएगा। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।








Related Articles

Back to top button