IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने जारी की नई जर्सी, 2 अप्रैल को आरसीबी से होगा पहला मुकाबला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने जारी की नई जर्सी, 2 अप्रैल को आरसीबी से होगा पहला मुकाबला

नई दिल्ली
आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी जारी की है। आईपीएल 2023 में मुंबई का पहला मैच 2 अप्रैल को आरसीबी से होगा। पिछले सीजन में मुंबई की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर थी।

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी टी20 लीग की मोस्ट फेवरेट टीम मुंबई इंडियंस है। मुंबई का पिछला सीजन बहुत ही खराब रहा था। यह टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर रही थी, लेकिन इस बार के सीजन के लिए इस टीम की तैयारी खास है। टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इस बीच शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है। मुंबई की नई जर्सी में उनका ऑल टाइम कलर ब्लू है और इस बार उसमें गोल्डन पैटर्न भी है।
 

मुंबई इंडियंस की नई जर्सी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की गई हैं। इस फोटो में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन नजर आ रहे हैं। फोटो के अलावा एक वीडियो के जरिए भी मुंबई की नई जर्सी रिलीज की गई है। वीडियो के जरिए बताया गया है कि इस नई जर्सी को शांतुन और निखिल की जोड़ी ने डिजाइन किया है। मुंबई इंडियंस की नई जर्सी 10 मार्च से एमआई शॉप पर उपलब्ध होगी और उसके सात दिनों बाद मॉर्केट में उपलब्ध होने वाली है। जर्सी में देखा जा सकता है कि ब्लू कलर की जर्सी में गोल्डन पैटर्न से खिलाड़ियों का नाम और उनका नंबर लिखा होगा।

Related Articles

Back to top button