Invest Karnataka 2022 का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Invest Karnataka 2022 का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

बेंगलुरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को 'इन्वेस्ट कर्नाटक 2022 ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम) का वर्चअुल कांफ्रेस के माध्यम उद्घाटन करेंगे। बैठक का प्रमुख उद्देश्य संभावित निवेशकों को आकर्षित करना और अगले दशक के लिए विकास एजेंडा निर्धारित करना है।

कर्नाटक के उद्योग मंत्री मुरुगेश आर निरानी ने सोमवार को यहां सम्मेलन से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य इस बैठक के माध्यम से 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा, ''हमारा उद्देश्य न केवल निवेश प्राप्त करना है, बल्कि उद्योग के दिग्गजों को एक मंच पर लाना भी है।

कई प्रमुख वक्ताओं के अलावा दो बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज 2 नवंबर की शाम को एक संगीत प्रदर्शन देंगे और वसुंधरा दास 3 नवंबर को एक इमर्सिव ड्रम सर्कल शो प्रदर्शित करेंगी, इसके बाद एक प्रसिद्ध कलाकार की यक्षगान प्रदर्शन और कर्नाटक और हिदुस्तानी संगीत की जुगलबंदी होगी। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में कला रूपों के विकास को प्रदर्शित करने के लिए, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी में एक समर्पित प्रदर्शनी होगी, जिसमें राज्य के सभी हिस्सों में संग्रहालयों और दीर्घाओं से पेंटिग और कलाकृतियां लायी जाएंगी।

Related Articles

Back to top button