शराब कारोबारी विजय भाटिया को रिमांड कोर्ट ने एक दिन के लिए भेजा जेल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

शराब कारोबारी विजय भाटिया को रिमांड कोर्ट ने एक दिन के लिए भेजा जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में दिल्ली से गिरफ्तार शराब कारोबारी विजय भाटिया को रविवार दोपहर बाद ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया। रिमांड कोर्ट ने एक दिन के लिए विजय भाटिया को जेल भेजा। ईओडब्ल्यू ने 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। रिमांड कोर्ट को विशेष कोर्ट का पावर नहीं होने की वजह से एक दिन के लिए जेल भेजा। सोमवार को दोबारा ईओडब्ल्यू-एसीबी की विशेष कोर्ट मे पेश कर ईओडब्ल्यू पुलिस रिमांड मांगेगी।

उल्‍लेखनीय है कि, शराब कारोबारी विजय भाटिया को ईओडब्ल्यू ने दिल्ली स्थित उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू की टीम आज ही दुर्ग के नेहरू नगर स्थित भाटिया के निवास पर छापा मारी की है। इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और ईओडब्ल्यू की रडार पर रह चुके हैं। उनके ठिकानों पर यह तीसरी बार छापेमारी की गई है। पिछली बार छापे के दौरान भाटिया फरार थे। ईडी ने अपनी चार्जशीट में 21 लोगों को आरोपि‍त बनाया है, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे नाम शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button