Income Tax Department ने यूफ्लेक्स के देशभर में स्थित परिसरों पर छापे मारे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Income Tax Department ने यूफ्लेक्स के देशभर में स्थित परिसरों पर छापे मारे

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने पैकेंजिग क्षेत्र की कंपनी यूफ्लेक्स के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच के सिलसिले में उसके अनेक परिसरों पर मंगलवार को तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक में कंपनी के कार्यालयों और संबंधित परिसरों समेत करीब 60 से 70 परिसरों पर तलाशी ली गई। इस बारे में कंपनी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यूफ्लेक्स पैकेंजिग सामग्री एवं समाधान प्रदाता कंपनी है।

Post Views: 4

Related Articles

Back to top button