Hyundai ने चेन्नई में 180 KV का EV फास्ट चार्जिंग स्टेशन किया स्थापित,तमिलनाडु में 100 चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Hyundai ने चेन्नई में 180 KV का EV फास्ट चार्जिंग स्टेशन किया स्थापित,तमिलनाडु में 100 चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना

चेन्नई, वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने यहां अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) फास्ट चार्जिंग स्टेशन के उद्घाटन की सोमवार को घोषणा की.कंपनी के अनुसार, यह तमिलनाडु में ऐसी 100 सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में उसका पहला कदम है.180 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है ये पहला पब्लिक इलेक्ट्रिक पावर्ड व्हीकल्स चार्जिंग स्टेशन है इसमें 150 किलोवाट और 30 किलोवाट कनेक्टर शामिल हैं. यह ब्रांड तथा मॉडल से परे सभी चार पहिया वाहनों की जरूरतों को पूरा करेगा.

HMIL के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट प्लानिंग) जे. वान रयू ने इस मौके पर कहा ‘भारत में एचएमआईएल के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए चेन्नई में अपने पहले 180 किलोवाट फास्ट पब्लिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है.हुंदै के मानवता के लिए प्रगति के दृष्टिकोण के अनुरूप हमारा लक्ष्य सभी ईवी उपयोगकर्ताओं की सुविधा बढ़ाना है.इसलिए हमारे चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल कोई भी चार-पहिया ईवी यूजर कर सकता है.’

तमिलनाडु में लगेंगे 100 चार्जिंग स्टेशन

उन्होंने कहा, ‘ईवी परिवेश को बढ़ाने और राज्य भर में ईवी अपनाने के लिए अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए एचएमआईएल ने समूचे तमिलनाडु में 100 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.’

Related Articles

Back to top button