'Har Ghar Tiranga' अभियान का वीडियो एवं थीम गाना लांच - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

‘Har Ghar Tiranga’ अभियान का वीडियो एवं थीम गाना लांच

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे 'हर घर तिरंगाअभियान के वीडियो एवं थीम गाना में नजर आये।
इस साल हमारा देश की आजादी के 75 साल पूरे कर लेगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए सरकार की तरफ से'अमृत महोत्सवका ऐलान किया गया है।'हर घर तिरंगाअभियान की शुरुआत कर दी गयी है।'हर घर तिरंगाअभियान का वीडियो एवं थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, आशा भोंसले, अनुपम खेर सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।

गाने में फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों से लेकर क्रिकेटर एवं एथलीटस को भी शामिल किया गया है।गीत की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन तिरंगे को सलाम करते नजर आते हैं। इस गाने में सोनू निगम, आशा भोंसले ने भी अपनी आवाज दी है।गीत के वीडियो में कीर्ति सुरेश और प्रभास भी नजर आये।2.20 मिनट के इस गाने में पूरे देश को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है। अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button