Gujarat Assembly Elections: पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस, जमकर कोसा

इंटरनेट डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान दो दिन बाद यानी के पांच दिसंबर को होना है और उसकों लेक चुनावा आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। इधर राजनीतिक पार्टियों के पास भी ज्यादा समय नहीं रह गया है ऐसे में पार्टियों के बड़े नेता लगातार चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त नजर आ रहे है।
इधर प्रचार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में लगातार दूसरे दिन रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने रैली को संबोधित किया और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा की देश में जब पहले विदेशी मेहमान आते थे तो कांग्रेस उन्हें सपेरे दिखाती थी और हमारी पार्टी उन्हें विकास कार्य दिखाती है।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा की हमारे देश के करदाताओं ने देश के विकास के लिए बहुत योगदान दिया है। कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया घोटाले किए कांग्रेस अपने परिवार को पालती है। उनके लिए परिवार पहले और देश बाद में है।



