national
Gujarat assembly elections: पीएम मोदी ने किया अब तक का सबसे बड़ा रोड शो

इंटरनेट डेस्क। गुजरात मेें पहले चरण की वोटिंग समाप्ता होने के साथ ही अब दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो चुकी है। दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा और उसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मौड़ में है। लगातार प्रचार प्रसार जारी है और उसी के बीच अहमदाबाद में पीएम मोदी ने रोड़ शो किया हैै।
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने अहमदाबाद में 50 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे है। इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी के साथ पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी नजर आए।
बताया जा रहा है की पीएम मोदी का ये रोड शो अब तक का सबसे बड़ा रोड शो है और इस रोड़ शो भारी संख्या में लोगों का हुजूम भी देखने को मिला। इस रोड शो में पुष्पांजलि यात्रा के नाम से प्रचार किया गया। यह रोड शो राज्य की कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा।



