GST में ईडी के हस्तक्षेप का प्रावधान हटाने की मांग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

GST में ईडी के हस्तक्षेप का प्रावधान हटाने की मांग

रायपुर(realtimes) सराफा एसोसिएशन रायपुर के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जीएसटी में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के हस्तक्षेप के प्रावधान को हटाकर आम व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जीएसटी में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के हस्तक्षेप से सामान्य व्यापारियों में भय का माहौल है, यह एक तरह से व्यापार पर इंस्पेक्टर राज की वापसी जैसी स्थिति है।

इस संबंध में प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में श्री मालू ने लिखा है, केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में शासकीय प्रावधानों में संशोधन करते हुए जीएसटी में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय का हस्तक्षेप का प्रावधान किया गया है। वर्तमान कर प्रणाली में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां होने के कारण सामान्य व्यापारी वर्ग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जीएसटी में अनेकों बार संशोधन भी किया गया है। धीरे-धीरे जीएसटी के बारे में व्यापारी ज्ञान प्राप्त कर उसके अनुसार व्यवसाय कर रहे हैं। अब जीएसटी में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के हस्तक्षेप से सामान्य व्यापारियों में भय का माहौल है, एक तरह से व्यापार पर इंस्पेक्टर राज की वापसी होगी, जिससे सरकार के प्रति व्यापारियों के मन अच्छा संदेश नहीं जाएगा। व्यापारी अपने व्यवसाय के अनुसार पूर्ण रूप से सरकार को समर्थन एवं कर की अदायगी करते हैं किंतु नए नियमों की विसंगतियों से व्यापारी को जूझना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button