Gold Prices Today: सोने के भाव में आई गिरावट ,जानें आपके शहर में क्या है कीमत

कल सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उछाल आया था। हालांकि आज पीली धातु की कीमत में मामूली सी गिरावट आई है।एमसीएक्स पर सोना एमसीएक्स पर 50,503 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि कमोडिटी प्लेटफॉर्म पर चांदी 56,620 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
22 कैरेट सोने का भाव 40 रुपये की गिरावट के साथ 46,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इस बीच 24 कैरेट सोने का भाव भी 40 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है । 24 कैरेट सोने की कीमत 50,640 रुपये है।
22 कैरेट गोल्ड के मूल्य दिए गए हैं।
चेन्नई : 47,050 रुपये
मुंबई : 46,420 रुपये
दिल्ली : 46,570 रुपये
कोलकाता : 46,420 रुपये
बेंगलुरु : 46,470 रुपये
हैदराबाद : 46,420 रुपये
केरल : 46,420 रुपये
अहमदाबाद : 46,470 रुपये
जयपुर : 46,570 रुपये
लखनऊ : 46,570 रुपये
पटना : 46,450 रुपये
चंडीगढ़ : 46,470 रुपये
भुवनेश्वर : 46,420 रुपये



