Gold Price : सोने के भाव में आई 303 रुपए की गिरावट , जानें क्या है कीमत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Gold Price : सोने के भाव में आई 303 रुपए की गिरावट , जानें क्या है कीमत

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 303 रुपये की गिरावट के साथ 49,571 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में सोना 49,874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी 197 रुपये की गिरावट के साथ 57,090 रुपये प्रति किलोग्राम हुई । जो पिछले कारोबार में 57,287 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 79.64 पर पहुंच गया और अमेरिकी मुद्रा अपने ऊंचे स्तरों से पीछे हट गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,662 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 19.28 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'डॉलर की मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट और यूएस एफओएमसी की बैठक से पहले की अटकलों ने बड़ी दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद में निवेश की धारणा को कमजोर कर दिया है।'

Related Articles

Back to top button