business
Gold Hallmarked: सोना खरीदना है तो इससे बढ़िया मौका नहीं आया होगा आपके पास आज तक, सरकार ने ज्वैलर्स को भी दिया बड़ा मौका

इंटरनेट डेस्क। आप बाजार में सोने से बनी ज्वैलरी खरीदते है तो आप सबसे पहले हॉलमार्का देखते है और उसके बाद ही खरीदते है। इसके लिए सरकार ने भी नियम बनाया है की कोई भी ज्वैलर बिना हॉलमार्का का गहना नहीं बेचेगा और इसकों लेकर समय सीमा भी तय की गई थी।
लेकिन सरकार ने सोनार और जौहरियों को फिलहाल बड़ी राहत दी है। जानकारी के अनुसार जौहरी बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी अभी और बेच सकेंगे। हालांकि सरकार ने इसके लिए समय सीमा तय की है। सरकार ने ऐलान किया है की 30 जून तक सोनार अपनी बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी का स्टॉक बेच सकते हैं।
आपकों बता दें पहले सरकार ने 1 अप्रैल से बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब सरकार ने यह डेट बढ़ा दी है। इस ऐलान से जौहरियों और सोनार को बड़ी राहत मिली है।



