मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

FIFA World Cup 2022: स्विट्जरलैंड के फुटबाल खिलाड़ियों को ले जा रही बस पुलिस कार से भिड़ी

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में जहां एक तरफ मैच में टीमें एक दूसरे के साथ भिड़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर 28 नवंबर को यहां एक बड़ा हादसा हो गया। स्विटजरलैंड के खिलाड़ियों को ले जा रही बस की पुलिस की कार से भिड़ंत हो गई। सोमवार को होने वाले ब्राजील और स्विटजरलैंड के मुकाबले से पहले ये भिड़ंत हुई। बस से सभी खिलाड़ी कतर के स्टेडियम-974 जा रहे थे। इस मैच में 1-0 से ब्राजील ने जीत दर्ज की थी। जानकारी के मुताबिक बस की जब टक्कर हुई तब वो लो स्पीड पर थी, जिस कारण खिलाड़ियों को नुकसान नहीं हुआ। दरअसल जो रास्ता स्टेडियम की ओर जाता है वहां लंबा जाम लगा था। इस जाम के कारण गाड़ियां बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। इसी बीच खिलाड़ियों की बस आगे चल रही पुलिस की कार से भिड़ गई। हालांकि राहत रही कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ और सभी खिलाड़ी सुरक्षित मैदान पहुंचे।

Related Articles

Back to top button