महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किए

बेंगलुरु, 21 सितंबर (ए) बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में एक महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब एक पखवाड़े पहले की गई होगी।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इमारत की ओर जाने वाली सड़क पर अवरोधक लगा दिए। इसी इमारत के एक फ्लैट में, महिला के शव के 30 से अधिक टुकड़े एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अकेली रहती थी।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन हम अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।’’

Related Articles

Back to top button