भाजयुमाे के तौर तरीकों से शिवप्रकश खफा, जमकर बरसे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजयुमाे के तौर तरीकों से शिवप्रकश खफा, जमकर बरसे

रायपुर(realtimes) भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश के यहां पर बैठकाें में एक बार फिर से तीखे तेवर देखने काे मिले। भाजयुमो की विधानसभा वार हुई बैठकों के ताैर-तरीकाें को लेकर खफा हुए जमकर बरसे। इसी के साथ बताया कि इससे भाजयुमो की न तो ताकत सामने आएगी, न ही उसकी अपनी पहचान होगी। बैठक करने के तरीके से सभी को अवगत कराते हुए कहा, अब जब भी बैठकें हों तो इसमें यह तरीका अपनाएं। बैठकों के दौर में जनजाति मोर्चा, आईटी, आरटीआई के साथ आंदाेलन टोली की भी बैठक ली।

भाजयुमो को प्रदेश भर में लगातार आंदोलन करने का जिम्मा दिया गया है। इसके लिए भाजयुमो ने पूरे प्रदेश में विधानसभा वार बैठकें की हैं। बस्तर के कुछ जिलों काे छोड़कर बाकी स्थानों पर बैठकें हो चुकी हैं। जहां-जहां बैठकें हुईं हैं, उनके बारे में एक-एक करके शिवप्रकाश ने जानकारी ली। इसमें उनको बताया गया कि कहीं की बैठक में दो सौ तो कहीं तीन सौ लोग शामिल हुए। बैठक में कौन-कौन शामिल थे इसकी जानकारी मांगने पर बताया गया कि इसमें भाजयुमो के साथ महिला मोर्चा और अन्य मोर्चा के साथ संगठन के पदाधिकारी भी शामिल थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, भाजयुमो को अपनी ताकत दिखानी चाहिए। आपको सभी को बुलाकार बैठकें करने की जरूरत नहीं है। आप अपने भाजयुमो के मंडलों के अध्यक्षों को मंच पर बिठाएं उनको सम्मान दें और पदाधिकारियों को बुलाएं। अपनी रणनीति बनाएं और जब आंदोलन करें तो भले इसमें सभी को शामिल करें। आंदोलनों को लेकर उन्होंने अपने सुझाव भी दिए।

डेढ़ साल में लगाई डेढ़ हजार आरटीआई

भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने डेढ़ वर्षो से हुए कार्यों की समीक्षा की। आईटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विजय शंकर मिश्रा ने उनको जानकारी दी कि 1500 आरटीआई लगाई गई है जिसमें की 358 जानकारी प्राप्त हो चुकी है, बाकी जानकारी प्रथम, द्वितीय अपील और शिकायत में है। प्रदेश संयोजक डॉ मिश्रा ने बताया की छत्तीसगढ़ के सभी विभागों से सूचना के अधिकार यह जानकारी संकलित कर प्रदेश कार्यालय को प्रस्तुत कर दी गई है। जानकारी का पूरा विवरण शिव प्रकाश ने विस्तार से लिया। बैठक में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के आलोक दुबे, पेसीराम जयसवाल, जयराम दुबे, वैभव बैरागी, मुकेश तिवारी, अधिवक्ता गोपाकुमार, ओम प्रकाश साहू , अखिलेश साव, प्रदीप मिश्रा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button