इंडिगो का विमान कीचड़ में फंसा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

इंडिगो का विमान कीचड़ में फंसा

गुवाहाटी, 29 जुलाई (एजेंसी)

असम के जोरहाट से कोलकाता जा रहा इंडिगो का एक विमान उड़ान भरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसल गया और उसके पहिए कीचड़ भरे मैदान में फंस गए। एयरलाइन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बृहस्पतिवार को हुई जब विमान 98 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने जा रहा था।

इंडिगो के बयान में कहा गया है, ‘विमान को जांच के लिए ले जाया गया। उड़ान रद्द कर दी गई।’ इससे पहले, एक स्थानीय पत्रकार ने ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड की जिसमें हवाईपट्टी से फिसला एक विमान नजर आ रहा है और उसके दो पहिए घास के मैदान में फंसे दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button