राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बने साय, सीएम भूपेश से मिले - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बने साय, सीएम भूपेश से मिले

रायपुर, 29 जून। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार द्वारा श्री साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। नियुक्ति के बाद श्री साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री बघेल ने अध्यक्ष साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति व कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें नवीन दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button