COP28 सलाहकार समिति में शामिल हुए Mukesh Ambani

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर मुकेश अंबानी को यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वैंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) में कांफ्रैंस ऑफ दी पार्टीज (सीओपी28) के 28वें सेंशन के अध्यक्ष की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। मुकेश अंबानी सीओपी28 सलाहकार परिषद में अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक नेताओं जैसे ब्लैकरॉक के अध्यक्ष और सीईओ लैरी फिंक, आर्कटिक सर्कल के अध्यक्ष (आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति) ओलाफुर ग्रिम्सन, सीओपी21/पेरिस समझौते के अध्यक्ष, फ्रांस के पूर्व प्रधान मंत्री लॉरैंट फैबियस, अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजैंसी (इरिना) के महानिदेशक फ्रांसेस्को ला कैमरा, ऑयल एंड गैस क्लाइमेट इनिशिएटिव (ओजीसीआई) के अध्यक्ष बॉब डुडले के साथ शामिल हुए। सीओपी28 के अध्यक्ष की सलाहकार समिति में मुकेश अंबानी विज्ञान और पर्यावरण केंद्र की महानिदेशक सुनीता नारायण के अलावा एकमात्र भारतीय हैं।



