Congress protests: दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Congress protests: दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया

नयी दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में तुगलक रोड पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विपक्षी दल कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को देशव्यापी विरोध का आह्वान किया था।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन से रोकना), 188 (लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा), 332 (लोक सेवक को उसका काम करने से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 34 (साझा इरादा) के तहत तुगलक रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने लुटियंस दिल्ली से शुक्रवार को 65 सांसदों सहित 3०० से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।

Related Articles

Back to top button