मनमोहन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए डाला वोट

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली के AICC कार्यालय सहित सभी राज्यों की राजधानियों में स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालयों में मतदान शुरू हो गया है, जोकि शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं, मतगणना 19 अक्टूबर को की जाएगी। इसी बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली के AICC कार्यालय में अपना वोट डाला।
#Congress अध्यक्ष चुनाव के लिए #Voting जारी, पूर्व प्रधानमंत्री #ManmohanSingh ने डाली वोट #Congress #PresidentElection #ManmohanSingh #NationalNews #DainikSavera @INCIndia pic.twitter.com/Zg4VXA0kh5
— Dainik Savera Times (@saveratimes) October 17, 2022
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के डेलिगेट्स कर्नाटक में बेल्लारी जिले के संगनाकल्लु में मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा में बैठक के लिए निर्धारित कंटेनर को मतदान केंद्र बनाया गया है और डेलीगेट्स वही मतदान कर रहे है।



