Kota खुला वि वि का सभागार उपयोग के लिए जिला परिषद को देने का अनुरोध - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Kota खुला वि वि का सभागार उपयोग के लिए जिला परिषद को देने का अनुरोध

कोटा : राजस्थान में कोटा जिले की सांगोद विधायक भरत सिह कुंदनपुर ने राज्यपाल कलराज मिश्र से वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के खाली पड़े सभागार को कोटा जिला परिषद के उपयोग के लिए देने का अनुरोध किया है।

मिश्र के कोटा प्रवास के दौरानसिंहकी ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में 65 लाख रुपए की सांसद एवं विधायक क्षेत्र विकास से मिली रकम को विश्वविद्यालय ने दिगंबर जैन भगवान महावीर संस्थान को यह राशि देकर एक समझौता दोनों पक्ष नो किया था, जिसके तहत इस भवन का निर्माण किया गया लेकिन जिन शर्तों पर जैन समाज को यह भवन दिया गया था, उन शर्तों की पूर्ति नहीं करने के कारण समाज ने यह भवन विश्वविद्यालय को सौंप दिया गया है।

सिंहने कहा कि यह भवन एक बड़ा सभागार है और यह खाली पड़ा हुआ है। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्य अधिकारी, जिला प्रमुख और वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के के गोयल के साथ सभागार का अवलोकन किया था और इस बात को महसूस किया था कि इस भवन का उपयोग जिला परिषद की ओर से आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रमों में किया जा सकता है।

सिंहने राज्यपाल से अनुरोध किया कि चूंकि इस सभागार को बनाने में विधायक एवं सांसद निधि से राशि खर्च हुई है इसलिए विश्वविद्यालय व कोटा जिला परिषद के बीच एक लिखित समझौता किया जाना चाहिए जिसके तहत इस भवन का उपयोग विश्वविद्यालय एवं जिला परिषद दोनों समान रूप से कर सकें।

Related Articles

Back to top button