Commonwealth Games: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मिलेंगे अधिक स्वर्ण पदक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Commonwealth Games: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मिलेंगे अधिक स्वर्ण पदक

बîमघम | इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में कुछ नया होगा। बîमघम में गुरुवार से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेल पहले ऐसे खेल बन जाएंगे जहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक स्वर्ण पदक मिलेंगे। इस बार 11 दिन तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं को 136 स्वर्ण पदक जबकि पुरुषों को 134 स्वर्ण पदक मिलेंगे। मिश्रित स्पर्धाओं में कुल 1० स्वर्ण पदक दांव पर लगे होंगे। इस तरह की कई खेल वाली प्रतियोगिता में पहली बार ऐसा होगा जबकि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक स्वर्ण पदक हासिल करने का मौका मिलेगा।

इस बार राष्ट्रमंडल खेलों का आकर्षण महिला क्रिकेट भी होगा जिसे पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया है। क्रिकेट में विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत भी दावेदारों में शामिल है। भारतीय टीम पिछले टी20विश्व कप में उपविजेता रही थी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ''हमारे लिए यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है। हम पदक को लक्ष्य बनाकर मैदान पर उतरेंगे। हम इन खेलों को देखते हुए बड़े हुए हैं और इस बार हमें भी इस बड़ी प्रतियोगिता का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

Related Articles

Back to top button