CM Kejriwal की PM Modi से मांग, नोटों पर हो लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

CM Kejriwal की PM Modi से मांग, नोटों पर हो लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से एक अनोखी मांग कर दी। केजरीवाल ने कहा है की भारतीय नोटों पर अब लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए। इस बयान के बाद केजरीवाल पर कई नेताओं ने निशाना साधा है।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि भारतीय मुद्रा पर एक तरफ महात्मा गांधी और दूसरी तरफ लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए। अरविंद केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था काफी नाजुक दौर से गुजर रही है।

केजरीवाल ने इस दौरान यह भी कहा की डॉलर के मुकाबले रुपया दिन प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है। इन सब चीजों की मार आम आदमी को भुगतनी पड़ती है।

Related Articles

Back to top button