City
CM हाउस में आज से रहेंगे साय, कैबिनेट की बैठक 5 बजे
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज अपने नए निवास स्थान पर पूजा अर्चना करेंगे। वे पिछले कुछ समय से पहुना अतिथि गृह में रह रहे थे, लेकिन अब वे स्थायी रूप से अपने आधिकारिक निवास में रहेंगे। पूजा अर्चना सुबह 10:30 बजे आयोजित की जाएगी।
कैबिनेट की अहम बैठक
इसके बाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज शाम 5 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से “मोदी की गारंटी” योजना पर चर्चा की जाएगी। आचार संहिता लागू होने से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई जा सकती है। बैठक के बाद ही इन प्रस्तावों का विवरण ज्ञात हो पाएगा।



