
महाराष्ट्र में बारिश के कारण एनडीआरएफ की कुल 14 टीमें और 6 एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है। 181 जानवरों की मौत हो चुकी है। 7,963 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पालघर, पुणे और सतारा में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी किया है।



