अगले 5 साल में एक लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा पेंट, कोटिंग,उद्योग : Akzo Nobel - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

अगले 5 साल में एक लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा पेंट, कोटिंग,उद्योग : Akzo Nobel

कोलकाता: पेंट बनाने वाली प्रमुख कंपनी अक्जो नोबेल इंडिया के मुताबिक देश में पेंट और कोटिंग उद्योग का आकार अगले पांच साल में एक लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। कंपनी ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि पेंट और कोटिंग उद्योग का आकार इस समय लगभग 62,000 करोड़ रुपए है।

कंपनी ने कहा कि पेंट और कोटिंग उद्योग में कई तरह के उत्पाद शामिल है। इसमें वास्तुशिल्प खंड की हिस्सेदारी 69 प्रतिशत, और औद्योगिक क्षेत्र की हिस्सेदारी बाकी 31 प्रतिशत है।अक्जो नोबेल ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में उद्योग ने कच्चे माल की कीमतों में नरमी का अनुभव किया और समग्र परिदृश्य आशाजनक बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button