Chief Minister Nitish Kumar ने कहा शराब से मौतों पर नहीं दिया जाएगा मुआवजा

इंटरनेट डेस्क। बिहार के छपरा में जहरीली शराब के 57 लोगों की मौत हो चुकी है और इसी के साथ शुरू हो चुकी है राजनीति भी। जी हां आपकों बता दें की भाजपा इन मौतों पर सरकार से मुआवजा देने की मांग कर रही है। लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने भी साफ कर दिया है की वो कोई मुआवजा नहीं देंगे।
इस मामले में नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा कि शराब पियोगे तो मरोगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुआवजा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा के हम राष्ट्रपिता बापू के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं, ऐसे में मुआवजा किस बात का। पहले बीजेपी ने शराबबंदी का समर्थन किया था, लेकिन अब मुआवजा देने की मांग कर रहे है।
आपकों बता दें की इस मामले में भाजपा विधानसभा में नीतीश सरकार पर हमलावर हो रही है और बार बार इसी मुद्दे को उठा रही है। इस दौरान सीएम नीतीश यह भी कह चुके है की धर्म में शराब पीना अच्छी बात नहीं है, राज्य में गरीबों के उत्थान के लिए काम हो रहा है।


