Smart TV or AC Tips: क्या आपके घर भी एसी के पास लगा है स्मार्ट टीवी? खतरे जानकर तुरंत बदल देंगे ये जगह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Tech

Smart TV or AC Tips: क्या आपके घर भी एसी के पास लगा है स्मार्ट टीवी? खतरे जानकर तुरंत बदल देंगे ये जगह

Smart TV or AC Tips: बारिश भरे मौसम में कूलर सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं जबकि एयर कंडीशनर सही काम करते है। आजकल बड़े शहरों में करीब हर घर में एयर कंडीशनर होता है लेकिन एयर कंडीशनर के साथ, कुछ बातों का ध्यान न रखने पर कूलिंग कम हो सकती है या फिर कई बार एयर कंडीशनर भी खराब हो सकता है।इसलिए, एयर कंडीशनर की देखभाल करनी चाहिए ताकि सुखद और ठंडा माहौल मिल सके। अक्सर हम एसी वहां लगाते हैं जहां सबसे ज्यादा बैठक होती है। मतलब टीवी के पास या हॉल में. लेकिन क्या टीवी के पास एसी लगाना चाहिए।

AC के पास न लगाएं टीवी

बहुत कम लोग जानते होंगे कि एसी के पास हीट जेनरेट करने वाले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या उपकरण को नहीं लगाना चाहिए। कोई भी हीट पैदा करने वाली और पावर कन्वर्ट करने वाली डिवाइस जैसे LED टीवी, कंप्यूटर, उन्हें एसी के पास इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। ये एक महत्वपूर्ण सुरक्षा संरचना है और एसी के चलने में बाधा पैदा कर सकती है। इसलिए, हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे उपकरणों को एसी के नजदीक कभी ना रखें।

क्या होगा नुकसान

एयर कंडीशनर के आस-पास टीवी जैसे उपकरण होने से इसके प्रदर्शन पर असर पड़ता है। इसका कारण है कि ये उपकरण तापमान को बढ़ा सकते हैं और एसी के संचालन में बाधा पैदा कर सकते हैं। एयर कंडीशनर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, ये उपकरण एयर कंडीशनर के इंडोर और आउटडोर यूनिट पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए ठीक रहेगा कि अगर आप एयर कंडीशनर को टीवी जैसे उपकरणों से पर्याप्त दूरी पर इंस्टॉल करें ताकि वे एसी की परफॉर्मेंस पर असर ना होने दे।

एसी के फिल्टर को करें साफ

बारिश के मौसम में, एक और बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए और वो है एयर कंडीशनर के फिल्टर की सफाई। यदि आप इसे कम से कम दो हफ्तों में नहीं साफ करेंगे, तो धूल और मलबे की मोटी परत फिल्टर पर जम जाएगी। इससे फिल्टर की काम करने की कैपेसिटी कम होगी और एसी की ठंडक प्रभावित हो सकती है। इसलिए, नियमित अंतराल पर फिल्टर को साफ करके आप ये सुनिश्चित करेंगे कि आपका एयर कंडीशनर सही ढंग से काम करता है।

यह भी पढ़ें :- टेक से जुड़ी  बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

Related Articles

Back to top button