State
CG- बीजेपी नेता अजय सिंह पार्टी से निष्कासित.. आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप..

रायपुर। युवा आयोग के पूर्व सदस्य और बीजेपी नेता अजय सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अजय सिंह के द्वारा भैरमगढ़ में आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले में यह कार्रवाई की है।
बीजेपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अजय सिंह पर एक आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप है। इस विवाद के चलते अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह पार्टी की अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने अजय सिंह निष्कासित कर दिया है।




