CG- दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच: चाय दुकान संचालक के दो भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी, एसपी से की शिकायत.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच: चाय दुकान संचालक के दो भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी, एसपी से की शिकायत..








दुर्ग। जिले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) के 2 आरक्षकों को एसपी जितेंद्र शुक्ला ने लाइन अटैच कर दिया है। दोनों आरक्षकों पर चाय दुकान संचालक के दो भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत मिलने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लिया है।

जानकारी के अनुसार, पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने चाय दुकान चलाने वाले डोमेंद्र देवांगन ने एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास शिकायत की। उसने कहा कि एसीसीयू में पदस्थ दो आरक्षक खुर्शीद बख्श खुर्रम और जगजीत सिंह जग्गा पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। डोमेंद्र देवांगन ने बीते दिनों उसकी चाय दुकान में हुए मारपीट और लूट की वारदात को लेकर भी संदेह जताया है। शिकायतकर्ता डोमेंद्र ने आरोप लगाया है कि जगजीत सिंह जग्गा के इशारे पर ही सैफ ईरानी ने उसकी दुकान में वारदात को अंजाम दिया।

उसने कहा कि आरोपी सैफ ने अपने दो साथियों के साथ उसके दुकान में आकर उसके भाई को धमकाया और करीब 45 हजार रुपए किसी के खाते में ट्रांसफर करवाए। फिर उसका मोबाइल भी लूटकर वहां से भाग गए। इसकी FIR मोहन नगर थाने में दर्ज हुई है। मामले में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों आरक्षकों के खिलाफ शिकायत आई थी, जिस पर दोनों को तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया है।






Related Articles

Back to top button