दिल्ली में TMC नेताओं का थाने के बाहर धरना जारी, AAP का मिला समर्थन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

दिल्ली में TMC नेताओं का थाने के बाहर धरना जारी, AAP का मिला समर्थन

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बीते दिन मंगलवार से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ पार्टी नेता कल दोपहर से धरना दे रहे हैं। TMC ने 24 घंटे के धरने का ऐलान किया है। मंगलवार सुबह फिर TMC नेता दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता भी समर्थन देने पहुंच गए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में AAP नेता भी धरनास्थल पर बैठ गए हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा, हम लोग आपके साथ हैं। बहुत सारे विधायक आ रहे हैं। आप अकेले नहीं हैं। हम लोग आपके साथ हैं। TMC नेता डोला सेन ने कहा कि हमको पता है- आप जंग लड़ रहे हैं। हम भी लड़ रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को TMC नेताओं को हिरासत में ले लिया था और थाने लेकर गए थे। हालांकि, TMC नेता वहां भी धरने पर बैठ गए। पार्टी नेताओं ने पूरी रात थाने में गुजारी। सुबह फिर से मोर्चा खोल दिया।

चुनाव आयुक्त से मिलने गया था प्रतिनिधिमंडल

धरना देने वाले TMC नेताओं में डेरेक ओ’ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले, सागरिका घोष, विधायक विवेक गुप्ता, पूर्व सांसद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास और पार्टी के पश्चिम बंगाल छात्र विंग के उपाध्यक्ष सुदीप शामिल हैं। TMC के 10 नेताओं का यह डेलिगेशन चुनाव आयुक्त से मिलने गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गया।

ये भी पढ़ें: नव वर्ष पर शेयर बाजार हुआ रॉकेट, Sensex 75000 के पार

थाने से नहीं हटे टीएमसी नेता’

एक दिन पहले सोमवार को टीएमसी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया था, जब वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदलने की मांग को लेकर ECI दफ्तर के बाहर धरना दे रहे थे। इन सभी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। ये सभी नेता अभी भी थाने में ही मौजूद हैं। टीएमसी नेताओं ने दावा किया है कि उनका धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक बीती रात पुलिस ने सभी नेताओं को थाने से जाने के लिए बोल दिया था, लेकिन वे नहीं गए।

Visited 7 times, 7 visit(s) today

Post Views: 38

Related Articles

Back to top button