CG की पहली JCB Women..एक्सपो के लिए जापान से बुलावा, CM बोले- सामान पैक कर लीजिए, हम आपको भेजेंगे जापान.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG की पहली JCB Women..एक्सपो के लिए जापान से बुलावा, CM बोले- सामान पैक कर लीजिए, हम आपको भेजेंगे जापान..








रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए नये सिरे से जनदर्शन कार्यक्रम की शुरूआत की है। जनदर्शन का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 27 जून गुरूवार को आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के दूर-दराज से आए हजारों लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। बड़े ही अपनत्व भाव से उन्होंने आम जनमानस की समस्याएं और उनकी अपेक्षाएं सुनी और विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को तत्परता से निपटाने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में राजनांदगांव से आई महिला दमयंती सोनी की चर्चा पूरे देशभर में हो रही है। वह छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं, जो JCB चलाती हैं। वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं, अपितु देशभर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है, लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कत बाधा आ रही थी, जिसे सीएम विष्णुदेव साय ने दूर कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं। आप सामान पैक करें, सरकार आपको जापान भेजेगी। आप तैयारी करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर लिखा- नारीशक्ति को प्रणाम। कल “जनदर्शन” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पहली महिला जेसीबी चालक दमयंती सोनी से मुलाकात हुई। यह जानकर बहुत ही खुशी हुई कि दमयंती जी की काबिलियत को देख उन्हें एक्सपो में शामिल होने के लिए जापान से बुलावा आया है। उनकी यात्रा का खर्च हमारी सरकार वहन करेगी। दमयंती छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनको जापान यात्रा के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।






Related Articles

Back to top button