CG- आदिवासी बालक आश्रम में रतनजोत का बीज खाने से 8 बच्चों की बिगड़ी तबीयत.. 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- आदिवासी बालक आश्रम में रतनजोत का बीज खाने से 8 बच्चों की बिगड़ी तबीयत.. 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती..








गरियाबंद। आदिवासी बालक आश्रम में रहने वाले छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चों ने खेलते खेलते रतनजोत का बीज खा लिया जिसके चलते वह बिमार हो गये। सभी को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा स्थित आदिवासी बालक आश्रम की है।

जानकारी के अनुसार, आदिवासी बालक आश्रम में रहने वाले 8 बच्चे खाना खाने के बाद रतनजोत का बीज खा लिये। जिसके बाद जैसे ही वह आश्रम वापस लौटे तो एक एक कर सभी की तबियत बिगड़ने लगी। जिसकी जानकारी आश्रम अधीक्षक को होने पर तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो सभी बच्चों को मोटर साइकल से आश्रम से लगभग 18 किमी दूर जंगल पार कर मैनपुर अस्पताल ले जाया गया। 8 छात्रों मेें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि स्थिति सामान्य हो रही है अगर स्थिति बिगड़ती है तो गरियाबंद जिला अस्पताल भेजा जाएगा।






Related Articles

Back to top button