CG News: Oyo Hotel सील, अनैतिक व्यापार कराने की शिकायत पर निगम की टीम लेकर पहुंचे विधायक रिकेश सेन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG News: Oyo Hotel सील, अनैतिक व्यापार कराने की शिकायत पर निगम की टीम लेकर पहुंचे विधायक रिकेश सेन

दुर्ग/भिलाई। CG News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनते ही अनैतिक व्यापार में लगे लोगों को ठिकाने पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु हो गया है। भिलाई नगर निगम के आवासीय क्षेत्र में ओयो होटल में ओयो एप्प के आड़ में अनैतिक व्यापार कराने की शिकायत पर विधायक रिकेश सेन निगम की टीम लेकर पहुंचे।

 

 

CG News: निगम टीम ने शिवाजी नगर क्षेत्र में इवनिंग स्टार इन एवं सिटी टावर इन के नाम से सड़क 6 में दो भवनों को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड 14 शिवाजी नगर क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की थी कि आवासीय क्षेत्र के दो भवनों में ओयो एप्प के माध्यम से होटल व्यवसाय के नाम पर अनैतिक कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

 

 

CG News: लोगों की शिकायत पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेते हुए निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुॅच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। निगम के अधिकारियों ने भवन मालिक बजरंग यादव एवं आकाश कुमार यादव से भवन के अनुज्ञा पत्र, गुमस्ता लाईसेंस, संपत्तिकर रसीद, दुकान स्थापना, होटल पंजीयन आदि आवश्यक सरकारी दस्तावेज की जांच की।

 

CG News: जांच के दौरान मौके पर भू-स्वामी द्वारा दस्तावेज दिखाने में असमर्थता व्यक्त करने पर पुलिस प्रशासन ने भवन को खाली कराये जाने के बाद निगम के तोड़फोड दस्ता ने भवन में ताला लगाकर सील चपड़ा किया। जिसके बाद निगम क्षेत्र में अनैतिक व्यापार करने वालों लोगों में हडकंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button